फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विंटर ज़ोन के स्कूलों के समय में संशोधन किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। ऑल जम्मू एंड कश्मीर +2 लेक्चरर्स फोरम किश्तवाड़ के अध्यक्ष प्रदीप कौल ने जम्मू डिवीजन के विंटर ज़ोन क्षेत्रों में स्कूल समय में संशोधन की मांग दोहराई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू को एक ईमेल भेजी गई थी, जिसमें दिन के घटते समय, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और गिरते तापमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में आवश्यक बदलाव करने की अपील की गई थी। कौल ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि नगरपालिका सीमा से बाहर के क्षेत्रों में जहां पहले से ही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय लागू था, अब 9:30 बजे से 3:30 बजे तक का नया और अनुचित समय निर्धारित कर दिया गया है, जो इन क्षेत्रों की जलवायु और भौगोलिक स्थिति के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिनाब वैली के पूरे क्षेत्र की पहाड़ी और कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मौजूदा समय सारिणी पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। फोरम ने निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू से आग्रह किया है कि वे विंटर ज़ोन क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें