फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा अगार जीतो और ज्योतिपुरम की टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस लाइन में बलिदानी जवानों की याद में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच हुए। पहले मैच में बाबा अगार जीतो की टीम ने इंडियन रिजर्व पुलिस पहली बटालियन को 71 रनों से हराया।
विज्ञापन

अगार जीतो ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और बीस ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। बल्लेबाज शगुन ने 37, रिपन डोगरा ने 10, सूर्यांश सिंह ने 18 रन बनाए। टीम को 36 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। आईआरपी की तरफ से गेंदबाज रईस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके, वहीं अमीर मजीद नरेंद्र और सौरव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईआरपी की पूरी टीम 12.3 ओवर में 75 रन ही बना सकी। बल्लेबाज रईस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए वहीं टीम को 12 रन अतिरिक्त मिले। बल्लेबाजी के बाद शगुन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया व चार विकेट लिए। गेंदबाज हिमांशु ने तीन और विकास ने दो विकेट लिए। शगुन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में श्री राम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम ने रियासी क्लब को रोमांचक मैच में पांच रन से हराया। ज्योतिपुरम की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 16.1 ओवर में नौ विकेट खोकर 131 रन बनाए। बल्लेबाज अंकुश शर्मा ने 71 रनों की शानदार पारी खेली जिन्हें बाद में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। बल्लेबाज संजय सिंह ने 16 और राजेश ठाकुर ने बारह रन बनाए। रियासी के गेंदबाज नदीम व शहजाद नईम ने चार चार तथा मोहम्मद यासीन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी की टीम ने बीस ओवर समाप्त होने पर आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बनाए। बल्लेबाज सरफराज मुन्नू ने 49 नदीम ने 13 और मोहम्मद यासीन ने 25 रन बनाए। ज्योतिपुरम के गेंदबाज दर्शन ने तीन अभिषेक भारती ने दो और अमित सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें