किश्तवाड़। उपमंडल पाडर में गुलाबगढ़-चिशोती मार्ग पर जसनई नाले में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मचैल जाने वाले यात्रियों को पैदल सफर तय करना पड़ा।
बुधवार सुबह नाले के ओवरफ्लो होेन से सड़क को भी नुकसान पहुंचा। उमीद है कि पानी का बहाव कम होते ही मार्ग को ठीक किया जाएगा। एसडीएम पाडर डॉ. अमित ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। किश्तवाड़ में भी बुधवार को पूरे दिन बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।