किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को जिले में कृषि और संबद्ध ऋण-लिंक्ड योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यमों का औपचारिकीकरण, पीएम-किसान, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अवसंरचना निधि सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के प्रदर्शन, मंजूरी और संवितरण की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने जिला विकास आयुक्त को जिले में इन योजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति से अवगत कराया।
जिला विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों और बैंकों के प्रमुखों को जनता के बीच जागरूकता पैदा करने और जमीनी स्तर पर इन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन से पूर्ण समर्थन देने का निर्देश दिया।