फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पस्सियां गिरने से बंद हुआ किश्तवाड़-बटोत हाईवे तीसरे दिन बहाल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे-244 बुधवार तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। पिछले तीन दिनों से लगातार एनएचआईडीसीएल मार्ग खोलने के कार्य में जुटे हुए थे। भारी भरकम पत्थरों के मार्ग पर गिरने से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पत्थरों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग भी करनी पड़ी। तीसरे दिन मार्ग बहाल होने से फंसे वाहन चालकों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मार्ग के बंद होने से जम्मू से भारी मात्रा में किश्तवाड़ के लिए आए सामान से लदे वाहन रास्ते में खड़े थे। जिला उपायुक्त ने मंगलवार देर शाम को मौका देखा और मार्ग खोलने के लिए काम तेजी से करने के निर्देश दिए थे। बता दें, सोमवार दोपहर के समय अचानक शहर से लगभग 14-15 किलोमीटर दूर कांदनी और फागूमढ़ के बीच पस्सियां गिरने से नेशनल हाईवे बंद हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें