फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सनूं, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने पूर्व सैनिकों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक में डीसी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना। बैठक में कहा गया कि पूर्व सैनिकों के गन लाइसेंस रिन्यू करवाने का काम जल्द होगा। डीसी ने वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए समय के अनुसार मदद करने के आदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए। शादी के लिए बनाए जाने वाले मैरिज सर्टिफिकेट को भी जल्द से जल्द बनाए जाने के आदेश राजस्व विभाग को दिए गए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन की सुविधा बढ़ाने को कहा। रुके हुए मामलों को हल करवाने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बात करने को कहा। बैठक में जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिसर कैप्टन कपिल शर्मा, कर्नल एमएस चौहान, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें