वाड़वन की वादियां बर्फ से ढकीं हुईं।
- फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछली रात से जारी बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण पूरे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मढ़वा उपमंडल की वाड़वन घाटी के सुखनाई क्षेत्र में सुबह-सुबह सीजन की पहली बर्फबारी ने पहाड़ों और आसपास के इलाकों को सफेद चादर में ढक दिया।
जानकारी के अनुसार वाड़वन घाटी के सुखनाई क्षेत्र के अलावा सिंथन टॉप, गुदरश, परी बाग के ऊपरी हिस्सों और दक्षिण क्षेत्र की ब्रह्मा पहाड़ी पर भी बर्फबारी हुई है। किश्तवाड़ शहर के चारों ओर स्थित ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की सफेद परत दिखाई देने लगी है। दूसरी ओर जिले के निचले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है।