फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना ज्ञानेश कुमार का पुतला

विज्ञापन
 पौनी में इंडिया गठबंधन के नेता प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में वीरवार को पौनी में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। कम्युनिटी फैसिलिटी सेंटर में एकत्रित होने के बाद नेता पैदल रैली के रूप में मुख्य बाजार की ओर रवाना हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने रोष प्रकट करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीपीएम नेता ओम प्रकाश वाशी ने कहा कि देश के कई हिस्सों में मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत के खिलाफ आवाज उठाने से भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए।
वहीं, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। गठबंधन की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालकर तहसील कार्यालय तक जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, संजय सज्ञाल, जमील और जतिंदर बख्शी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें