फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को किश्तवाड़ में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तत्काल इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी ने निर्वाचन आयोग के कामकाज की स्वतंत्र समीक्षा तथा ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है।
कांग्रेस द्वारा देशभर की जिला कांग्रेस कमेटियों को 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में किश्तवाड़ में भी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर निर्वाचन आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें