फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी का किश्तवाड़ में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी सोमवार को अपने दो दिवसीय किश्तवाड़ दौरे पर पहुंचे। जिला किश्तवाड़ के अपने पहले दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री का स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का काफिला काफी दूर तक गया।
विज्ञापन

किश्तवाड़ पहुंचने के बाद जब उपमुख्यमंत्री डाक बंगला पहुंचे तो जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल, सहायक आयुक्त राजस्व इदरीस लोन सहित अन्य अधिकारियों ने फूलों के हार पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। पूर्व डीडीसी अध्यक्षा पूजा ठाकुर ने भी फूलों का हार पहनाकर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री ने डाक बंगले में दोपहर का भोजन किया और इसके तुरंत बाद पाडर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार उनके दौरे के दौरान पाडर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ उद्घाटन संबंधी गतिविधियां भी प्रस्तावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मंगलवार को भी किश्तवाड़ में रह सकते हैं और पाडर क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, उनके आगामी कार्यक्रम और संभावित उद्घाटन को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। उपमुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिले के राजनीतिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है। उनके प्रवास के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें