फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएसपी के समक्ष उठाया गया नशे के बढ़ते प्रभाव का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला पुलिस कार्यालय किश्तवाड़ में एसएसपी सनी गुप्ता ने सोमवार को नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


नागरिक समाज के सदस्यों ने शहर में यातायात व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रभाव, तेज रफ्तार वाहन चलाने, सड़क सुरक्षा, सड़क किनारे युवाओं द्वारा उत्पन्न किए जाने वाले उपद्रव, चौगान मैदान सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को एसएसपी के समक्ष रखा।

एसएसपी ने सभी प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि इन मुद्दों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के उचित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिक समाज से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि शहर में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

बैठक में डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़, डीएसपी पीसी किश्तवाड़ सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने किश्तवाड़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें