फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश में भी जारी रही मचैल यात्रा, 2,048 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
श्रद्धालुओं के स्थापित ​किए गए टेंट। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। मचैल यात्रा के तहत बुधवार को मचैल भवन में 2,048 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। शाम 5 बजे तक प्राप्त विवरण के अनुसार इनमें 1,001 पुरुष, 724 महिलाएं और 323 बच्चे शामिल रहे। इसके साथ ही यात्रा के दौरान अब तक मचैल भवन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,26,408 पहुंच गई है। इससे पहले कुल 1,24,360 श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके थे।
विज्ञापन

मचैल में बुधवार बारिश हुई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई तथा यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। यात्रा मार्ग और मचैल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर एवं जल सेवा की व्यवस्था जारी रही। इनमें मचैल भवन के समीप अरोड़ा लंगर, हाई स्कूल के पास आप शक्ति लंगर, दर्शन गेट पर गोपाल दास गुप्ता लंगर, शिव मंदिर के पास राजीव चोपड़ा लंगर, मंदिर के पास बलबीर सिंह की जल सेवा, नाग मंदिर के पास विजय कुमार देविका सेवा दल तथा स्वागत गेट के पास सेवक जय चंडी मां सेवक संस्था का लंगर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें