फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन के चलते साढ़े छह घंटे बंद रहा रामनगर-तागण मार्ग

विज्ञापन
मलबा गिरने से दलदल में तब्दील मार्ग। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। मंगलवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण रामनगर-तागण मार्ग पर बुधवार सुबह भारी मात्रा में भूस्खलन होने से करीब साढ़े छह घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मार्ग पर पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा गिरने के कारण यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इससे रामनगर और तागण की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यात्री वाहनों ने यात्रियों को लेकर रामनगर से तागण तथा तागण से रामनगर की ओर सफर शुरू किया था। इसी दौरान मार्ग में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने के कारण कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ा।
मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई। विभागीय कर्मचारियों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया लेकिन लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ था, वहां पहाड़ से पानी के साथ मिट्टी और पत्थर नीचे आ रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने मार्ग से मलबा हटाकर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे यातायात बहाल करवाया। इसके बाद मार्ग पर यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई विभाग के जेई जतिंदर सिंह ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन भेजकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। लगातार बारिश और पहाड़ी से पानी आने के कारण मार्ग खोलने में कुछ समय लगा। मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें