फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारी भूस्खलन के चलते किश्तवाड़-पाडर मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर पत्थरन के पास रविवार सुबह एक बार फिर से भूस्खलन हो गया। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने लगभग 22 परिवारों को इलाके से स्थानांतरित कर दिया है। उनके लिए टेंट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि भूस्खलन के कारण हमारा भारी नुकसान हो रहा है। एक बार फिर किश्तवाड़-पाडर मार्ग बंद हो गया है, हांलाकि पिछले वर्ष भी कई दिनों मार्ग बंद रहा। उसके बाद भी इस मार्ग को ठीक नहीं किया गया। इस बार मार्ग को बंद करने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किश्तवाड़ से पाडर कट गया है। जो लोग आ जा रहे हैं, वे भूस्खलन वाली जगह पर पहाड़ी चढ़कर पैदल सफर कर रहे हैं। जरूरी सामान लेने में भारी समस्या पेश आ रही है। भूस्खलन से मचैल यात्रा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अगर इस मार्ग को जल्द ठीक न किया गया तो यात्रियों को आने जाने में परेशानी हो सकती है। हालांकि यात्रा 25 जुलाई से आरंभ होगी। लोगों ने कहा कि मार्ग को जल्दी ठीक किया जाए ताकि परेशानी से निजात मिले। वहीं, टेंटों में शिफ्ट किए गए लगभग 135 से अधिक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें