कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में पिछले तीन चार दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। धर्मनगरी सहित त्रिकुटा की पहाड़ियोंं पर दिनभर बादल छाए रहे। इसके कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। हालांकि बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी रही।
हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रहने से ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं के हाथ निराशा लगी। श्रद्धालुओं को काफी देर इंतजार करने के बाद पैदल या घोड़े की सहायता लेकर ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शाम छह बजे तक मां के जयकारे लगाते हुए 25 हजार के करीब श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे। शनिवार को 37 हजार 500 के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका।