फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रटले परियोजना के कॉफर डैम में जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते 850 मेगावाट रटले जलविद्युत परियोजना के कॉफर डैम में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे जन सुरक्षा को संभावित खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

कुंतवाड़ा क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और हालात सामान्य होने तथा संबंधित विभागों की तरफ से मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने तक डैम टॉप–कुंतवाड़ा मार्ग पर आवाजाही न करें।
साथ ही जिला प्रशासन किश्तवाड़ से आग्रह किया गया है कि कुंतवाड़ा के लोगों को सड़क संपर्क की कमी के कारण हो रही परेशानियों पर तत्काल ध्यान दिया जाए। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से जिला मुख्यालय से सुरक्षित और सुगम सड़क संपर्क न होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की गई है कि जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैकल्पिक तथा सुरक्षित सड़क संपर्क बहाल करने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएं।
विज्ञापन

लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें। जन सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें