फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से दो कच्चे मकान ढहे, दरिया व नदियों का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिले में बारिश का कहर बुधवार को भी सुबह से शाम तक जारी रहा। सुबह बारिश की शुरुआत हल्की हुई, लेकिन दोपहर को जमकर बारिश हुई। बारिश से दरिया चिनाब का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जिला मुख्यालय के पास से गुजरने वाली अंजी तवी और जिला राजोरी के पहाड़ी इलाकों से अरनास की तरफ आकर दरिया चिनाब में मिलने वाली अंस नदी का भी जलस्तर बढ़ा रहा।
बारिश से जिले के चसाना और पौनी में दो कच्चे मकान गिरने की सूचना है। तहसील माहौर, भमाग, ठाकराकोट के कई इलाकों को जाने वाले संपर्क सड़क मार्गों को नुकसान हुआ। सड़क मार्ग पर पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर का मलबा गिरा। सुखालघाटी, देवीगढ़ मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। बारिश से लोअर सिला गांव की पहाड़ी का काफी सारा मलबा सड़क मार्ग पर गिरा। बारादरी से कटरा वाया सुला की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को एहतियातन बारादरी से बंदकर हर प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क मार्ग पर पत्थर रख मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। पौनी की तरफ से कटरा जाने वाले वाहन नगर के महादेव, शिवनगर, अपर सिला से होकर गुजरे। लगातार बारिश के चलते हुए जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता को भी स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता को दोबारा से शुरू करने का विचार बारिश रुकने और मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद होगा। बारिश का असर बुधवार को नगर के बाजारों में भी दिखा। ज्यादातर दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें