फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खराब मौसम के चलते किश्तवाड़ जिले के स्कूल बंद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में लगातार खराब मौसम, भारी बारिश, फिसलन भरी सड़कों और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए किश्तवाड़ जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल को शुक्रवार को बंद रहे। जिला प्रशासन ने इस संबंधी निर्देश जारी किए थे। हालांकि किश्तवाड़ शहर के मालीपेठ से चेरहाड़ क्षेत्र में स्थित स्कूल सामान्य रूप से खुले रहे और वहां शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहीं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी किश्तवाड़ की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बारिश, भूस्खलन और सड़कों पर पत्थर गिरने की घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी सभी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें