फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आंतरिक मूल्यांकन अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क तय समय में जमा करें स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 11वीं की द्विवार्षिक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए संबद्ध सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के लिए निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन अंक जमा करने और लंबित बाहरी प्रायोगिक परीक्षा शुल्क निर्धारित तिथियों के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार जिन संस्थानों की तरफ से परीक्षा फार्म जमा करते समय बाहरी प्रायोगिक परीक्षा शुल्क जमा नहीं कराया जा सका था, उन्हें शनिवार तक आफलाइन माध्यम से अपने संबंधित परीक्षा इकाई कार्यालय में शुल्क जमा कराने का अंतिम अवसर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू संभाग और लेह क्षेत्र के सभी संबद्ध विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 7 जुलाई तक संबंधित कार्यालयों में जमा करें। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इन अंकों को 11 जुलाई तक संबंधित सीक्रेसी सेक्शन में भेजना अनिवार्य होगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आंतरिक मूल्यांकन के अंक केवल निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। अंक स्पष्ट एवं पठनीय होने चाहिएं तथा उनमें किसी प्रकार की कटिंग, ओवरराइटिंग या करेक्शन फ्लूइड का प्रयोग नहीं होना चाहिए। अंक पत्र विषय परीक्षक और संस्थानाध्यक्ष के हस्ताक्षर से प्रमाणित होना चाहिए तथा पूर्ण परीक्षा रोल नंबर के साथ दो प्रतियों में जमा किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


बोर्ड ने सभी संस्थानों को आंतरिक मूल्यांकन का रिकार्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद अंक जमा करने या किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित संस्थान स्वयं जिम्मेदार होगा और बोर्ड नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें