फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ग्रेफ विभाग का टिपर खाई में गिरा, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के पाडर उपमंडल में गुलाबगढ़-सोहल मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ग्रेफ विभाग का एक टिपर गुलाबगढ़ के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसे का कारण टिपर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में अनिरुद्ध सिंह (55) पुत्र नंद लाल निवासी तियारी तथा उनके पुत्र दीपक कुमार (30) की मौत हो गई। वहीं सपूत सिंह (35) पुत्र धनतेर सिंह निवासी तियारी और रविंदर सिंह (35) पुत्र गिरधारी लाल निवासी इश्तियारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें