फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलाल डैम के गेट खोलने से दरिया चिनाब में और बढ़ा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के ध्यानगढ़ में स्थित सलाल डैम के गेट खोले जाने से दरिया चिनाब के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार को सलाल डैम के सात गेट खोले गए हैं। डैम के गेट खोले जाने से इसके निचले इलाकों में पानी का बहाव दिखा। तलवाड़ा, कांसीपट्टा, जेडी, डेरा बाबा से अखनूर तक दरिया चिनाब का जलस्तर काफी बढ़ गया। बताया जाता है कि सलाल डैम की फ्लैशिंग करने का काम कुछ दिनों बाद किया जाना था लेकिन जिला डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में हुई बारिश के बाद चिनाब में पानी बढ़ गया। इससे डैम के पिछले हिस्से में स्थित झील के पानी में भी बढ़ोतरी हुई। इस कारण डैम के गेट खोलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें