फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नियमों के उल्लंघन पर 246 वाहनों की आरसी व रूट परमिट निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने जिले भर में 246 उल्लंघनकर्ताओं के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और रूट परमिट निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन 246 वाहनों में से 193 गैर-व्यावसायिक (निजी) वाहन हैं, जिनमें 171 दोपहिया और 22 एलएमवी कारें शामिल हैं। उल्लंघन में हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करना तथा अन्य गंभीर ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन शामिल है।
आदेश के तहत यह निलंबन तीन माह की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस अवधि के दौरान संबंधित वाहनों को सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन मालिकों को मूल आरसी व रूट परमिट एआरटीओ कार्यालय किश्तवाड़ में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें