ग्राम सशक्तिकरण सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। भाजपा ने सोमवार को जिला मुख्यालय किश्तवाड़ में ग्राम सशक्तीकरण सम्मेलन करवाया। इसका उद्देश्य ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करना, गांव स्तर के नेतृत्व को सशक्त बनाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश ने शासन, विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। पवन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास समावेशी शासन का प्रतीक है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सशक्तीकरण अभियान गांवों को मजबूत करने, स्थानीय प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।