फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसडीएम पाडर ने बर्फ हटाने के कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
एसडीएम पाडर ने बर्फ हटाने के कार्यों का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा के निर्देशों के तहत उपमंडलीय मजिस्ट्रेट पाडर डॉ. अमित कुमार ने पाडर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फ हटाने के कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुलाबगढ़, अठोली, कुंदल, करथाई और तातपानी सहित अन्य इलाकों का दौरा किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी गुरजीत सिंह, तहसीलदार विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार सुशील कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चल रहे कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों में बर्फ हटाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त एसडीएम ने पाडर उपमंडल के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इनमें तहसील कार्यालय पाडर तथा उप जिला अस्पताल अठोली शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की कार्यप्रणाली और आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सेवाओं की स्थिति का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें