फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पेंशन भोगी संयुक्त मोर्चा ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। स्थानीय डाक बंगला में बुधवार को जम्मू-कश्मीर लद्दाख यूटी पेंशन भोगी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसमें जिला संयोजक कुलदीप राज खजूरिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि जो लोग दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए हैं सरकार उनका बकाया नहीं दे रही। इससे लोगों को अपने पैसे नहीं मिलने से कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ऐसी मंशा है कि डीए बंद किया जाए लेकिन यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारी का एलायंस जहां तीन सौ रुपये महीने का है जबकि लद्दाख में एलाइंस एक हजार रुपये महीना है। बैठक में एक तहसील निकाय का भी गठन किया गया। इसमें जितेंद्र बख्शी को अध्यक्ष, जनक सिंह को सचिव, रमेश चंद्र व नसीब सिंह वित्त सचिव बनाया गया। इस माैके पर रियासी जिले से कुलदीप खजूरिया, मदन लाल शर्मा, ईश्वर दास, राज सिंह, पवन कुमार, मदन बाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें