फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 20 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए

विज्ञापन
कटड़ा में भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सर्द हवाओं के बीच भी श्रद्धालुओं का मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर उत्साह बरकरार है। मौसम में ठंडक बढ़ने के बावजूद श्रद्धालु पूरे जोश के साथ परिवार और मित्रों सहित मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को करीब 24,200 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी जबकि सोमवार को शाम पांच बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

सोमवार को भी मौसम सामान्य रहा और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण श्रद्धालु गर्म कपड़े पहनकर यात्रा करते नजर आए। मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे तथा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार यात्रा पूरी कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के साथ श्रद्धालु पवित्र गर्भ जून गुफा में भी माथा टेककर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मां वैष्णो देवी भवन पहुंचने पर श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। इसके उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा पूर्ण कर रहे हैं। वहीं, यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु कटड़ा के बाजारों में प्रसाद और अन्य सामान की खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे बाजारों में भी रौनक बनी हुई है।
वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा का दैनिक आंकड़ा करीब 20 हजार से 25 हजार के बीच बना हुआ है जबकि सप्ताहांत यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 28 हजार से 32 हजार के बीच पहुंच रही है। ठंड का असर बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है। यात्रा मार्ग से लेकर भवन परिसर और कटड़ा तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें