फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस स्टैंड पर चालकों की आंखों और सेहत की हुई जांच

विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से लगाए मेडिकल कैंप में जांच कराते हुए चालक। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। मोटर व्हीकल विभाग उधमपुर की ओर से सोमवार को बस स्टैंड परिसर में मेडिकल-कम-आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप एआरटीओ मुदस्सिर इकबाल की देखरेख में लगा। इसमें बड़ी संख्या में बस, मिनी बस और अन्य वाहनों के चालकों की आंखों सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ मुदस्सिर इकबाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू परिवहन व्यवस्था है और उसे चलाने वाले चालकों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। चालक सुबह से शाम तक गाड़ी चलाने में व्यस्त रहते हैं, जिस कारण वे समय पर अपनी जांच नहीं करा पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए डीसी उधमपुर के निर्देश पर बस स्टैंड में यह कैंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और सचिव के भी यही निर्देश हैं कि हर माह चालकों का मेडिकल चेकअप कराया जाए, ताकि यह पता चल सके कि लंबे समय तक ड्राइविंग करने वाले चालक शारीरिक रूप से फिट हैं या नहीं।
कैंप के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से आंखों और सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए टीमें भेजी गई थीं। डॉक्टरों की टीम ने चालकों की आंखों की रोशनी, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की और जरूरी परामर्श दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि चालकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कैंप हर माह आयोजित कराए जाएंगे। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें