रियासी। पौनी मार्ग पर स्थित खेरल क्षेत्र में बीते शनिवार पेड़ के साथ लटके पाए गए व्यक्ति के शव की पहचान रविवार दूसरे दिन भी नहीं हुई। शव की पहचान के लिए उसे जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। शनिवार को पंचायत के जंगली क्षेत्र में किसी ने शव को पेड़ के साथ लटका देखा। बाद में इसकी जानकारी तलवाड़ा पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस की एक टीम के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। शव व आसपास से सबूत इकट्ठा किए गए। शव को बाद में जिला अस्पताल के शवगृह में लाकर रखा गया था। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग चालीस वर्ष के करीब बताई जाती है। इस संदर्भ में तलवाड़ा चौकी में प्राथमिकता रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।