फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

विज्ञापन
कटड़ा में भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दिन के समय हल्की गर्मी के कारण श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ भवन की ओर आगे बढ़ते रहे। सप्ताहांत के साथ गांधी जयंती की छुट्टी होने के चलते धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की आमद में हल्का इजाफा देखने को मिला। शाम 5 बजे तक करीब 18 हजार 500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

कटड़ा के मुख्य बाजार, यात्रा मार्ग और पंजीकरण केंद्रों पर दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। वहीं, आने वाले दिनों में नवरात्र महोत्सव के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। नवरात्र के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनभर यात्रा से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध रहीं। हेलिकॉप्टर सेवा, अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा, भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा के साथ-साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी आदि सुविधाएं भी श्रद्धालुओं को मिलती रहीं। इससे बुजुर्गों, बच्चों और अन्य जरूरतमंद श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिली। मां वैष्णो देवी के भवन की ओर जाने वाले पारंपरिक यात्रा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही। छुट्टी और सप्ताहांत के कारण आगामी दो दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यात्रा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। सप्ताहांत के दिनों में यात्रा का आंकड़ा सामान्य तौर पर 28 से 30 हजार के बीच पहुंच रहा है जबकि आम दिनों में यह आंकड़ा करीब 20 से 25 हजार के बीच रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें