फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में दिन भर खिली रही धूप, हेलिकॉप्टर सुचारू रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा भी सुचारु रूप से उपलब्ध रही। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा-पिट्ठू और पालकी आदि सेवाएं भी निरंतर जारी रहीं।श्रद्धालु इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना होते रहे।
विज्ञापन

भवन में दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से भैरव घाटी भी पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आगामी शारदीय नवरात्र के मद्देनजर यात्रा में और वृद्धि होने की संभावना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग और सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रा की लगातार निगरानी की जा रही है। रविवार को करीब 24 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं, सोमवार को शाम छह बजे तक करीब 16 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें