फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय पखवाड़े का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। राजकीय सरकारी महाविद्यालय कटड़ा में सोमवार को हिंदी विभाग की डॉ. ललिता देवी और राष्ट्रीय सेवा योजना की पीओ प्रो.ऊषा शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी भगत के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छात्र छात्राओं द्वारा कविता पाठ और संभाषण की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कविता पाठ से हुआ। हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान के भाव को विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से व्यक्त करने की कोशिश की। संभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति, महत्व, उन्नति, उपयोगिता जैसे विषयों को प्रदर्शित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. मोहमद युनूस सलीम, प्रो. शिखा भसीन, प्रो.अजय कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर अंक देकर सम्मानित किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनाली, दूसरे स्थान पर सोनिया और तीसरे स्थान पर शिवाली को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संभाषण लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चिंता देवी, दूसरे स्थान पर खुशी गोस्वामी, तीसरे स्थान पर रिया को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. सज्जाद इकबाल, प्रो. नासिर, डॉ. शिराज अहमद सूफ़ी, डॉ. जुल्फीकार अशरफ़ बानी, भूषण कुमार, डॉ मंजूर अहमद बागे आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें