फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धंसर पीएचई फिल्ट्रेशन प्लांट में जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को विधायक बलदेव राज शर्मा ने गांव धंसर स्थित पीएचई फिल्ट्रेशन प्लांट में 1.66 करोड़ रुपये की जलापूर्ति बहाली एवं पुनर्निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया। यह परियोजना एसएएससीआई के तहत कटड़ा और पैंथल ब्लॉक की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई है। परियोजना की कुल लागत 166.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत डब्ल्यूएसएस धंसर में पाइप बदलने, डब्ल्यूएसएस कटड़ा टाउन के अंतर्गत बाणगंगा में पाइपलाइन बदलने, कटड़ा ग्रामीण क्षेत्र में तीन कलेक्शन टैंक बनाने और पाइपलाइनों को बदलने के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा करुआ डब्ल्यूएसएस धंसर में 630 केवीए क्षमता का नया स्टैंडबाई ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा। इन कार्यों से कटड़ा शहर के साथ-साथ कटड़ा और पैंथल ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों और बस्तियों में पेयजल आपूर्ति को अधिक सुचारु और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि लोगों को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी और लोगों की जरूरतों को देखते हुए जलापूर्ति ढांचे को मजबूत करना बेहद जरूरी है। पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को बदलने, अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित करने तथा स्टैंडबाई ट्रांसफार्मर की सुविधा से जलापूर्ति में आने वाली रुकावटों को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें