फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों से विधायक ने मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित जम्मू-कश्मीर में विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों से सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने मुलाकात की। विधायक ने कटड़ा अस्पताल पहुंचकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने विधायक को अपनी मांगों और लंबे समय से लंबित समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद नौकरी की सुरक्षा, वेतन तथा भविष्य से जुड़े कई मुद्दों का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। विधायक बलदेव राज शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सेवाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी जायज मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें