फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दंगल मैदान के उन्नयन के लिए विधायक ने पांच लाख देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने भामाग क्षेत्र में गांव कोटली लाजपत, सुजनधार में यूथ दंगल कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दंगल कमेटी और स्थानीय निवासियों ने मैदान में दर्शकों एवं खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा अन्य विकास कार्य करवाने की मांग विधायक के समक्ष रखीं। इस पर विधायक बलदेव राज शर्मा ने दंगल मैदान के और उन्नयन के लिए अपने सीडीएफ से अतिरिक्त पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित विभाग को दंगल स्थल पर पानी की टंकी तथा दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा स्थान के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने पीडब्ल्यूडी रियासी के जेई, आरडीडी के जेई, संबंधित ठेकेदारों एवं फील्ड स्टाफ के साथ सुजनधार क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुजनधार से रत्नोट वाया गब्बर सड़क, सुजनधार से डंगाकोट वाया मोहाली तालाब सड़क तथा नसीब सिंह के घर से डंकला मोहल्ला, सुजनधार तक ट्रैक्टर रोड का जायजा लिया। विधायक ने संबंधित एजेंसियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें