वंदे मातरम्’’ के कथित अपमान को लेकर भाजपा रामबन का विरोध प्रदर्शन, संवाद
रामबन। भारतीय सेना ने सोमवार को रामबन के मैत्रा कैंप में पूर्व सैनिक सम्मेलन और वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता 11 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ने की। उन्होंने पूर्व सैनिकों से बातचीत कर राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सराहा। सम्मेलन के दौरान पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याएं, अनुभव और सुझाव सेना के अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर भी मिला।
वीर नारी सम्मान समारोह के दौरान वीर नारियों को उनके साहस, दृढ़ता और राष्ट्र सेवा में किए गए अपार बलिदानों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिविर, शिकायत निवारण केंद्र और बैंकिंग संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।