फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए थे। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर, ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, बिजली घर मंदिर, टी गार्डन मंदिर, गांव डडुरा स्थित प्रसिद्ध आप शंभू मंदिर, भूमिका मंदिर और नौ देवी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, पवित्र जल और विभिन्न प्रकार के फल अर्पित कर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
वहीं श्री माता वैष्णो देवी भवन परिसर स्थित पवित्र शिव गुफा में भी देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव गुफा में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। कटड़ा में विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों की ओर से भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें