फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिनभर उमस से परेशान रहे श्रद्धालु, दोपहर बाद बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित श्री माता वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में सोमवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। दोपहर तक मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रहने के कारण उमस भरी गर्मी से श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी व उमस से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के दौरान त्रिकुटा पर्वत पर मौसम खराब होने और बादल छाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, जिसके चलते हेलीकॉप्टर से भवन जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पारंपरिक मार्ग पर श्रद्धालुओं की यात्रा जारी रही। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ भवन की ओर बढ़ते नजर आए। शाम 5 बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु घोड़ा, पिट्ठू, पालकी सहित पैदल मार्ग से अपनी यात्रा पूरी करते हुए नजर आए। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना लगातार जारी है। धर्मनगरी के बाजारों और यात्रा मार्ग पर भी दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और ठंडे मौसम का आनंद लेते हुए माता के जयकारों के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें