फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री माता वैष्णो देवी धाम में बारिश से हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में पल-पल बदल रहे मौसम और बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पारंपरिक मार्ग से सुचारू रूप से जारी रही। सुरक्षा कारणों से महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग अभी भी बंद रखा गया है। इसके चलते बैटरी कार सेवा संचालित नहीं हो सकी। वहीं मंगलबार को त्रिकुटा पर्वत पर बादलों का जमाव और रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी दिनभर प्रभावित रही।
विज्ञापन

हालांकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी पारंपरिक सेवाएं लगातार उपलब्ध रहीं। वर्तमान में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारण न तो यात्रा पंजीकरण और न ही भवन पर दर्शन के लिए किसी प्रकार की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। श्रद्धालु सहजता से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि मौसम सामान्य होने के साथ आने वाले दिनों में यात्रा में तेजी आएगी और कारोबार भी पटरी पर लौटेगा। मंगलवार शाम पांच बजे तक लगभग 12,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें