कटड़ा। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को कटड़ा–श्रीनगर रेलखंड पर दो विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अस्थायी समय-सारिणी के अनुसार चलाई जाएंगी। परिचालन परिस्थितियों के चलते इनके समय में आवश्यकतानुसार बदलाव भी किया जा सकता है।
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली विशेष ट्रेन दोपहर 2:30 बजे संगलदान से श्रीनगर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में बनिहाल और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव करेगी।
दूसरी विशेष ट्रेन शाम 5:00 बजे श्रीनगर से कटड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में बनिहाल स्टेशन पर ठहराव के बाद कटड़ा पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित रेलवे अधिकारियों अथवा रेलवे के आधिकारिक सूचना माध्यमों से ट्रेन के प्रस्थान समय की पुष्टि अवश्य कर लें, क्योंकि परिचालन परिस्थितियों के अनुसार समय-सारिणी में परिवर्तन संभव है।