फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। रियासी ज़िला पुलिस ने भवन के बाज़ार क्षेत्र के पास हुई अश्लील और अनुचित हरकत के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

17 जुलाई को भवन पुलिस स्टेशन की टीम को भवन बाज़ार क्षेत्र के पास चार लोगों (दो लड़के और दो लड़कियों) द्वारा कथित तौर पर की गई एक अश्लील और अनुचित हरकत के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

बताया गया कि इस घटना से चल रही श्री माता वैष्णो देवी यात्रा में बाधा उत्पन्न हुई और तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह निवासी तलवाड़ा, ज़िला रियासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। मामले में शामिल बाकी आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें