कटड़ा। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुई तेज बारिश के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया। भवन क्षेत्र में तैनात डीएसपी महेश शर्मा ने पूरी रात अपने पुलिस जवानों के साथ मोर्चा संभाले रखा और खराब मौसम के बीच श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया।
श्रद्धालुओं ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस मानवीय सेवा की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में पुलिस कर्मियों ने जिस समर्पण और तत्परता से उनकी मदद की, वह हमेशा याद रखी जाएगी। खराब मौसम के बावजूद जम्मू-कश्मीर पुलिस, श्राइन बोर्ड और अन्य संबंधित एजेंसियां लगातार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने में जुटी रहीं।