कटड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कश्मीर रोड नल्लैया स्थित श्री राजमाता जी आश्रम शनि मंदिर में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, गुरु माता जी तथा केरल से आए मुख्य अतिथि हिन्द केसरी श्रीनिवासन तंबूरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि कथा व्यास आचार्य प्रेमनिधि की तरफ से 25 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय कथा का वाचन किया जाएगा। 26 जुलाई को यज्ञ पूर्णाहुति, गुरु पूजा, सत्संग और भंडारे के साथ आठ दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।