फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तापमान बढ़ने पर श्रद्धालु सुबह शाम कर रहे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित पवित्र मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर रविवार को तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी में इजाफा दर्ज किया गया। दिनभर चटक धूप रहने से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते अधिकांश श्रद्धालु सुबह और शाम के सुहावने मौसम में यात्रा करना अधिक बेहतर समझ रहे हैं। सुबह ठंडी हवाओं तथा शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने से श्रद्धालुओं को चढ़ाई करने में राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

तीखी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारों के साथ पूरे उत्साह से भवन की ओर बढ़ते रहे। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव बाणगंगा, चरणपादुका, अर्धकुंवारी और सांझीछत में दिनभर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
गर्मी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रा मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा और विश्राम स्थलों की विशेष व्यवस्था जारी रखी गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। बीते 30 मई सप्ताहांत को 40500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। 31 मई रविवार शाम 6 बजे तक करीब 30 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

वहीं, देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना लगातार जारी रहा, जिससे कटड़ा में रौनक बनी रही। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सकारात्मक असर बाजारों और होटल व्यवसाय पर भी देखने को मिल रहा है। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें