फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा बस स्टैंड पर दो से अधिक बसें खड़ी दिखीं तो होंगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को मुख्य बस स्टैंड पर व्यवस्था सुधारने और यात्रियों को बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। एसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी ने बस स्टैंड पर संचालित विभिन्न बस एजेंसियों के एजेंटों को पुलिस स्टेशन में बुलाकर महत्वपूर्ण बैठक की और स्पष्ट निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि प्रत्येक ग्रुप की केवल दो बसें ही बस स्टैंड पर खड़ी रहनी चाहिए। यदि इससे अधिक बसें बस स्टैंड पर पाई गईं तो संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया जाएगा। यह भी बताया कि पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों की ओर से कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि कुछ तथाकथित गाइड और पंडे दोमेल क्षेत्र से बसों में बैठकर कटड़ा की ओर आते हैं और रास्ते में नशा कर यात्रियों को गाइड करने के नाम पर अभद्र व्यवहार करते हैं। कई बार ये लोग आपस में गाली-गलौज भी करते हैं, जिससे बसों में सफर कर रही स्थानीय महिलाएं, बच्चे और स्कूली छात्र-छात्राएं शर्मिंदगी महसूस करते हैं। उन्होंने बस एजेंटों और ड्राइवरों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत बसों से हटाया जाए और इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। यदि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा मिलीं तो संबंधित बस संचालकों और एजेंसियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में एसडीपीओ विषम दुबे, थाना प्रभारी रणजीत सिंह राव व अन्य पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न बस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें बनिहाल ग्रुप के सुजन सिंह, करण ट्रैवल के रजत, मून लाइट के सुरेंद्र शर्मा तथा जम्मू एंड कश्मीर एसआरटीसी समेत अन्य एजेंसियों के एजेंट भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें