फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौसम साफ, शाम पांच बजे तक 16 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो के दर्शन के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। शाम पांच बजे तक करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण काउंटरों से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर मां के दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने के चलते श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और आरामदायक रही। सुबह से ही यात्रा पंजीकरण काउंटरों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड बनवाकर जय माता दी के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। बीते सोमवार 22,400 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेका था। दिन भर हेलिकाॅप्टर, बैटरी कार और रेपवे सेवा जारी रही। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें