फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों ने वेद पाठ से भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। भगवान परशुराम जयंती तथा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कटड़ा स्थित योग आश्रम गुरुकुल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेद पाठ के माध्यम से भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया। जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे विशेष रूप से योग आश्रम गुरुकुल पहुंचे और वेदपाठी विद्यार्थियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वेदपाठी विद्यार्थियों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने वेदपाठी विद्यार्थियों को धार्मिक पुस्तकें, प्रसाद एवं मिठाई भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर योग गुरु योगानंद जी महाराज ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं बल्कि धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होना और समाज में धर्म की स्थापना के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। योगानंद जी महाराज ने युवाओं से भारतीय संस्कृति, वेदों और सनातन परंपराओं को अपनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें