फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी में सप्ताहंत पर श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा

विज्ञापन
मां के भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में शनिवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सप्ताहांत होने के कारण शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शाम 5 बजे तक करीब 23000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

शनिवारर तड़के मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों का जमघट दोपहर तक लगा रहा। साथ ही श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बारिश का सामना करना पड़ा। दोपहर के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। इसी बीच कटड़ा से चलने वाली हेलिकाप्टर सेवा बीच बीच में प्रभावित रही लेकिन दोपहर बाद सुचारू रूप से जारी रही। बैटरी कार व रोपवे केबल कार सेवा सुचारु रही।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी सेवाएं दिनभर सुचारु रूप से संचालित होती रहीं। इससे बुजुर्ग, बच्चे एवं असहाय श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिली। मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है और श्रद्धालुओं का देशभर से आना लगातार जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें