फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गांव भागता से मनून मार्ग पर तारकोल डालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा | श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटड़ा के गांव भागता से मनून मार्ग पर तारकोल डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य 14.70 लाख की लागत से किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ-साथ आवागमन भी सुगम होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा और आने-जाने में हो रही परेशानी दूर होगी। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे। कार्य का शुभारंभ एईई पीडब्ल्यूडी पैंथल सरदारी लाल दुबे, सरपंच सुदेश शर्मा, सरपंच मंगल सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में किया गया। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें