फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अविवाहिता ने दिया बच्ची को जन्म सैन्य कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर में एक गांव की एक 18 वर्षीय अविवाहित युवती की ओर से बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सेना के एक जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार युवती के बयान के आधार पर थाना उधमपुर में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी पखलाई, उधमपुर के रूप में हुई है। आरोपी सेना की 11 जैकलाई यूनिट का जवान है। वर्तमान में आर्मी वॉर कॉलेज महू में तैनात है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें