कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को मौसम मिला-जुला रहा। दिनभर कभी बादल छाए रहे तो कभी हल्की धूप निकली। श्रद्धालु सुबह से ही पंजीकरण केंद्रों पर पहुंचकर पंजीकरण करवाते रहे। शाम 5 बजे तक लगभग 15,200 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हेलिकॉप्टर सेवा नियमित रूप से संचालित रही। इसके साथ ही भवन से भैरव घाटी तक रोपवे भी दिनभर सुचारु रूप से कार्य करता रहा। इसके अतिरिक्त बैटरी कार सेवा, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सुविधाएं भी पूरे दिन उपलब्ध रहीं।